सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का तात्पर्य,

हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। 

वित्तीय कठिनाइयाँ, इलाज में बाधक ना हों,

मजबूत व लचीली स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित मिले।।


स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य निर्माण के लिये, 

स्वास्थ्य प्रणालियों में सकल निवेश हो। 

उपचार, रोकथाम, पुनर्वास शामिल जिसमें,

आवश्यक दवाओं प्रौद्योगिकी तक पहुँच हो।। 


बीमारी, दुर्घटना, अपंगता की देखभाल हेतु 

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज कराया जाता है।

12 दिसम्बर को दिवस विशेष पर 

कवरेज लाभ की जागरूकता लाया जाता है।।


जनसंख्या के स्वास्थ्य में सुधार को दृढ़प्रतिज्ञ, 

वित्तीय सुरक्षा, समानता का मिलता है लाभ।

उत्तरदायी, पारदर्शी स्वास्थ्य प्रणाली होती, 

उत्पादकता में वृद्धि लाता है स्वास्थ्य लाभ।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews