गोवा मुक्ति दिवस

भारत का सबसे छोटा राज्य है गोवा,

मुंबई से 250 मील दक्षिण में स्थित है गोवा।

पर्यटन के क्षेत्र में, यह है चर्चित स्थान,

स्वतन्त्रतापूर्व पुर्तगालियों का उपनिवेश था गोवा।।


भारत में प्रतिवर्ष 19 दिसम्बर को,

'गोवा मुक्ति दिवस' मनाया जाता है।

19 दिसम्बर 1961 के मुक्ति का जश्न,

उपलब्धियों से पहचान कराया जाता है।।


15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति तक,

गोवा 450 वर्ष तक पुर्तगालियों का उपनिवेश था।

स्वतंत्रता के बाद भी, कब्जा छोड़ने से नकारे वे, 

वार्ता विफल पर, भारत कार्यवाही को विवश था।।


भारतीय सैनिकों ने थोड़े प्रतिरोध के साथ,

गोवा पर अपना आधिपत्य पाया था। 

जनरल मैनुअल एंटोनियो वासालो ई सिल्वा से, 

आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करवाया था।। 


19 दिसम्बर 1961 को भारत द्वारा,

गोवा क्षेत्र को वापस ले लिया गया।

गोवा मुक्ति दिवस के जश्न के रूप में,

19 दिसम्बर को चिन्हित किया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews