भारतीय पनडुब्बी दिवस

पनडुब्बी  शिगार के आकार की,

चारों ओर से बंद है, यह एक नौका।

जिसमें बैठकर, जल के अन्दर रहते,

आवश्यकता पर उपर सतह पर लाते नौका।।


पानी की सतह पर चलता है,

पनडुब्बी डीजल इंजन द्वारा।

जल के अन्दर चलता है 

यह विद्युत मोटर के द्वारा।।


देश की समुद्री सीमाओं की,

सुरक्षा करती भारतीय नौसेना।

पनडुब्बी जल के अंदर चौकसी करती।

जिससे बंदरगाह सुरक्षित करती नौसेना।।


भारतीय नौसेना द्वारा 8 दिसम्बर को,

'पनडुब्बी दिवस' मनाया जाता है।

पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी के,

नौसेना में शामिल होने का जश्न मनाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews