विश्व विकलांग दिवस

प्रतिदिन की आवश्यकताओं के लिए

उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

समाज की दुर्भावना, व्यवहार को,

दिव्यांगों को, हर दिन सहना पड़ता है।।


दिव्यांग जनों  को, उनका स्वाभिमान,

सम्मान और समुचित अधिकार मिले।

समाज के मुख्यधारा में शामिल हो,

गरिमापूर्ण जीवन जीने का आधार मिले।।


संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 3 दिसंबर को,

विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है।

विकलांगों के अधिकार व कल्याण हेतु, 

सकल विश्व में जागरूकता लाया जाता है।।


वर्ष 1992 से, दिवस विशेष की,

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत हुई।

दिव्यांगोंजनों  के कल्याण हेतु,

विभिन्न योजनाओं की शुरुआत हुई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews