विजय दिवस

16 दिसम्बर का दिन है खास,

भारतीय सेना पर था विश्वास।

सन् 1971 में, छिड़ा युद्ध भयंकर,

शत्रु सेना को शक्ति का कराया आभास।। 


सन् 1947 भारत विभाजन से,

दो देश बना भारत-पाकिस्तान।

1970 में पाकिस्तान में चुनाव हुए, 

बहुमत मिला शेख मुजिबुर रहमान।।


उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 

जुल्फिकार भुट्टो ने विरोध का धरा तब भेष। 

सेना से, रहमान को उसने बंदी बनवाया,

सत्ता पाने को, रचा अनेक षड्यंत्र, द्वेष।।


लगभग 10 लाख पाकिस्तानियों ने,

भाग कर, भारत में तब शरण लिया।

क्रोधित होकर पाकिस्तान ने फिर, 

भारत के ऊपर था, हमला किया।।


सन 1971 के युद्ध में भारत ने,

पाकिस्तान को परास्त किया।

93000 सैनिकों ने सेना के समक्ष,

युद्ध के अंत में आत्मसमर्पण किया।।


प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को,

विजय दिवस मनाया जाता है।

भारतीय सेना के ऐतिहासिक,

जीत का जश्न मनाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews