यमुनाबाई वाईकर जन्मदिन

मराठी लोक परम्पराओं को,

जनमानस में किया साकार।

यमुनाबाई वाईकर था नाम,

भारत की वो लोक कलाकार।।


यमुनाबाई विक्रम जलवे था पूरा नाम,

संस्कृति संजोने का किया जिसने काम।

भारत सरकार द्वारा उन्हें

मिला पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान।।


जन्मतः महाराष्ट्र के सतारा जिले के,

नुनकेलाम गाँव था, जिसका नाम।

5 बच्चों में सबसे बड़ी यमुनाबाई,

भरण-पोषण को माँ के साथ करती काम।।


वह  10 वर्ष की उम्र में,

लोक कला समूह में शामिल हुईं।

तमाशा मंडली में परिवार संग, 

मुंबई को फिर वह रवाना हुईं।।


स्टेज शो में 'लावणी' कर नित्य,

सफलता से उत्साहित किया स्टेज शो कृत्य।

1975 में मंचीय कैरियर की हुई शुरुआत,

उत्कृष्ट प्रदर्शन से हुआ लावणी नृत्य प्रभात।।


जन्मदिन पर उनको है 

शत-शत नमन बारम्बार।

गुंजित है भारतीय परम्परा,

कला की हो यहाँ जय-जयकार।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews