अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

भूखण्ड के वे भाग जो,

आसपास के क्षेत्र से ऊँचे होते हैं।

अधिकांश क्षेत्रफल तीव्र ढाल वाले, 

पर्वत श्रंखलाओं में, पाये जाते हैं।।


पर्वत प्राकृतिक संपदा के होते भंडार,

ऊँचे पर्वतों से निकलती नदियों की धार। 

जलप्रताप से, जल विद्युत उत्पन्न होता, 

राजनीतिक सीमाएँ बनाते पर्वत कई बार।।


प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र और

स्वास्थ्यवर्धक होते हैं पर्वतीय स्थान।

पर्यटन, होटल व्यवसाय विकसित होते,

सैलानियों के आकर्षण होते ये स्थान।।


प्रतिवर्ष 11 दिसम्बर को,

अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है ।

सतत पर्वतीय विकास के महत्व को,

वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews