भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि

एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री,

समाजसुधारक और राजनीतिक नेता।

भारतीय संविधान के मसौदे तैयार कर्ता,

वो भारत के पहले कानून मंत्री थे नेता।।


विषम परिस्थितियों में शिक्षा पाई,

जाति-धर्म से ऊपर उठकर करी भलाई।

दलितों के हित के लिए विशेष कार्य किये,

लोकतंत्र में समानता की अलख जगायी।। 


कर्म प्रधानता को उन्होंने अपनाया,

शिक्षा को ही, असली शस्त्र बताया।

कलम की ताकत है, सच्ची शक्ति,

दलितों के उत्थान में कदम बढ़ाया।।


रचना किया लोकतंत्र का संविधान,

सबकी समानता का किया विधान।

देश और मानवता को सर्वोपरि रखा, 

उनकी जय-जयकार करे हिंदुस्तान।।


6 दिसम्बर 1956 को, 65 वर्ष की उम्र में, 

इस संविधान शिल्पी का निधन हो गया।

भीम राम अम्बेडकर के पुण्यतिथि को,

'अम्बेडकर परिनिर्वाण' दिवस कहा गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।



Comments

Total Pageviews