केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाये रखती पुलिस,

सामाजिक सौहार्द, विकास कार्य करते पुलिस।

जब भी आये कोई, सामाजिक-दैविक आपदा,

रक्षक बन कर, अपना फर्ज निभाते पुलिस।।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, 27 जुलाई 1939 को,

क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव के रूप में अस्तित्व में आया।

28 दिसम्बर, सन् 1949 को भारत द्वारा, 

सीआरपीएफ अधिनियम लागू कर बनाया गया।।


केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल भारत के,

सशस्त्र पुलिस बलों में है सबसे बड़ा।

राज्य-संघशासित प्रदेशों की सुरक्षा हेतु,

आतंकवाद विरोध में रहता सदैव खड़ा।।


230 बटालियन और विभिन्न प्रतिष्ठानों संग,

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन है।

हम सब 'सीआरपीएफ स्थापना' दिवस मनाये,

तरह-तरह के कीर्तिमान बनाते वो नवीन हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews