राजेन्द्र प्रसाद जन्मदिवस

भारत के वह प्रथम राष्ट्रपति

और महान स्वतन्त्रता सेनानी

आज सुनाते हैं हम तुमको

उनकी प्रेरणादायक कहानी।।


3 दिसम्बर 1884 बिहार के 

जीरादेई गाँव में जन्मे राजेन्द्र प्रसाद

बचपन से ही उच्च विचारों वाले

थे देशभक्त राजेन्द्र प्रसाद।।


देश के संग्राम में अपने महत्वपूर्ण 

भूमिका  निभाई आपने

देश के संविधान निर्माण में भी

अतुलनीय योगदान दिया आपने।।


अपनी सम्पूर्ण जीवन में आपने 

देश हित के लिए कार्य किया

सरकार ने महत्वपूर्ण योगदान के लिए

भारत रत्न प्रदान किया।।


28 फरवरी 1963 को देशभक्त ने 

दुनिया से अलविदा किया

महान देशभक्त की जयन्ती पर

हम सभी ने शत-शत नमन किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews