भारतीय नौसेना दिवस

भारत में प्रतिवर्ष 4 दिसम्बर को,

भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

1971 के युद्ध विजय के रूप में,

नौसेना के जहाजों को याद किया जाता है।।


नौसेना, भारतीय सेना का,

सामुद्रिक अंग 1612 में बना।

ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाजों को,

सुरक्षा देने हेतु गठित हुआ था।। 


सन् 1862, ब्रिटिश काल में,

''रॉयल इंडियन मरीन' नाम रखा गया 

26 जनवरी 1950 लोकतंत्र में,

इसे 'भारतीय नौसेना' नाम दिया गया।।


'ऑपरेशन ट्राइडेंट'  1971 के युद्ध में,

नौसेना ने कराची नौसेना अड्डे पर हमला बोला।

भारतीय ऑपरेशन सफलता के जश्न हेतु 

'भारतीय नौसेना दिवस' था मनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews