अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

रोजी-रोटी की खोज में,

जाते हैं बहुत लोग परदेश।

बेहतर जीवन की तलाश में,

छोड़ जाते गाँव, घर और देश।।


प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवारों को,

मिले बुनियादी मानवाधिकार और सम्मान।

लाखों प्रवासियों के संरक्षण के लिये, 

18 दिसम्बर 1990 को बना विधान।।


प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को विश्व में, 

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के आई०ओ०एम के माध्यम से,

प्रवासियों के योगदान को बताया जाता है।।


प्रवसन के लिए अन्तरराष्ट्रीय संगठन 

6 दिसम्बर 1991 में स्थापित किया गया।

प्रवसन अन्तरराष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय,

ग्रैंड सैकोनेकस स्विट्जरलैंड को बनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews