राष्ट्रीय सुशासन दिवस

किसी देश के विकास की,

सुशासन है पहली सीढ़ी।

विवेकपूर्ण संचालन तरीके से,

उच्च से सर्वोच्च की ओर जाती पीढी़।। 


जनता हेतु सरकार की,

जवाबदेही सुनिश्चित करता है सुशासन।

आम सहमति, पारदर्शिता और 

प्रभावशीलता, दक्षता विधि का शासन।।


प्रतिवर्ष  25 दिसम्बर को,

सुशासन दिवस मनाया जाता है।

भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री 

अटल बिहारी की जयंती मनाया जाता है।।


भारत सरकार द्वारा  2014 से,

प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं को,

जनता तक सुशासन से पहुँचा जाता है।।


दिवस उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को,

समाज के मुख्यधारा में है जोड़ना।

सुशासन की जवाबदेही निश्चित हो,

दूरदर्शी सोचो, विकास की ओर है मोड़ना।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews