विश्व शांति दिवस

सकल विश्व में अमन-चैन रहे,

 मुल्कों में, कायम रहे शांति।

जंग का शोर ना हो कहीं पर,

सियासत में सच्चाई हो, न हो भ्रान्ति।। 


परमाणु युद्ध इस समय में,

भाईचारे, इंसानियत का पाठ पढ़ाये।  

आने वाली पीढ़ी को बेहतर जीवन मिले,

नफरत, घृणा छोड़, हम शांति अपनायें।। 


दौलत सत्ता व नियंत्रण की लड़ाई छोड़, 

मानवता को ही, धर्म रूप में अपनायें।

घमंड मुक्त होकर राष्ट्र सभी, 

एक-दूजे को हँसकर गले लगायें।।


प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को, 

विश्व शान्ति दिवस मनाया जाता है ।

सफेद कबूतरों को उड़ाकर,

अमन-शान्ति का पैगाम दिया जाता है।।


संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा,

1981 में दिवस स्थापना किया गया।

 वर्ष 2001 में महासभा ने सर्वसम्मति से,

'अहिंसा और संघर्ष विराम' से नामित किया।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews