५९९~ अनमोल रत्न मन मोहन सिंह चौहान उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर सिराथू, कौशाम्बी, उत्तरप्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
मन मोहन सिंह चौहान
उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर सिराथू, कौशाम्बी, उत्तरप्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 14 फ़रवरी- 2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 02 जुलाई- 2019
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :
👉 विद्यालय के भौतिक वातावरण को अच्छा बनाने हेतु दीवारों पर सुविचार तथा फ्लेक्स का प्रयोग।
👉 कक्षा कक्षा में विषय के अनुरूप t.l.m. तथा चार्ट चित्र का निर्माण कर उनका प्रयोग।
👉 सुबह प्रार्थना सभा में प्रतिदिन दिनवार प्रार्थना, म्यूजिक सिस्टम से वंदे मातरम, प्रेरक गीत स्काउट गाइड नारा, पीटी आदि गतिविधियों का संचालन।
👉 प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को योग का अभ्यास कराना।









👉 प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी से पुस्तकों का वाचन कराना।
👉 मध्यान भोजन ग्रहण करने से पूर्व भोजन मंत्र हिंदी तथा संस्कृत में नियमित कराना।
👉B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :
👉 विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा निर्धारित समय सारणी कालांशो के द्वारा रोचक शिक्षण कार्य करना।
👉 समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रोजेक्टर के माध्यम से कक्षा का संचालन।
👉 छात्रों के शैक्षिक मूल्यांकन हेतु समय-समय पर मासिक टेस्ट का आयोजन।
👉 सप्ताह में एक बार सुंदर लिखावट हेतु हिंदी तथा अंग्रेजी लेखन। प्रतियोगिता का आयोजन कराना।










C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
👉 ग्राम प्रधान जी के सहयोग से संपूर्ण विद्यालय के कक्षा कक्ष में शौचालयों वाशबेसिन में एमडीएम शेड में टाइल्स के द्वारा सौंदर्यीकरण कराना।
👉 ग्राम प्रधान जी के सहयोग से पूरे विद्यालय प्रांगण में इंटरलॉकिंग की सुविधा कराना।
D- शासन के सहयोग से :
👉 लाइब्रेरी बुक्स मल्टीपल हैंड वॉच समरसेबल रनिंग वाटर खेल सामग्री
👉 स्मार्ट क्लास की स्थापना
E- जन सहभागिता से :
👉 विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जी के द्वारा प्रतिवर्ष *5 से 10 पौधों* का रोपण विद्यालय प्रांगण में कराना तथा उसकी देखभाल करना।
F- अन्य सहयोग से :
👉 ग्राम प्रधान जी के सहयोग से विद्यालय में दो सफाई कर्मी  की नियुक्ति
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले नामांकन-- 438
प्रयास के बाद नामांकन-- 695
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत --85% से ऊपर
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या--03
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid026yymqRh6nhwYBVig5TTRPsZMNtNuxoK9tvqPFWYDCXs3eeyRqVMqP8FJo5R4BbS9l&id=100069042482506

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
👉 छात्र-छात्राओं के द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर ब्लॉक स्तर पर मंडल स्तर पर तथा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्राप्त।
👉 स्काउट गाइड प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर लगातार 4 वर्षों से छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त हो रहा है।



















B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :
👉1 छात्र का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयन
👉 मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन कर प्रमाण पत्र प्राप्त करना
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
👉 प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा पुस्तकालय से पुस्तकों का वाचन किया जाना
👉 प्रतिदिन स्काउट गाइड की गतिविधियां छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाना
👉 प्रतिदिन योग की क्रिया छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाना
👉 प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा पहाड़ा आओ अंग्रेजी सीखें जैसी गतिविधियों का संचालन
👉 राष्ट्रीय पर्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुतीकरण
👉 महत्वपूर्ण दिवस पर रंगोली पोस्टर कला प्रतियोगिता आयोजित कराया जाना तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर उस में प्रतिभाग करना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-
👉 कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने हेतु नए नए नवाचारों का प्रयोग किया जाना
👉 कक्षा कक्ष में *आईसीटी* का मनोयोग से प्रयोग
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
👉 आदरणीय बीएसए सर द्वारा 2021 तथा 2022 में शिक्षक सम्मान पुरस्कार प्राप्त
👉 श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा वर्ष 2020 में नवाचारी शिक्षक सम्मान प्राप्त
👉 आदरणीय बी ई ओ सर द्वारा वर्ष 2020 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त
👉 बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2021 में बेसिक शिक्षक गौरव सम्मान प्राप्त
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :
👉 वर्ष 2018 में स्वयं टीचर्स गेम में *राष्ट्रीय स्तर* तथा *प्रदेश स्तर* पर *एथलेटिक्स* प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर *प्रथम तथा द्वितीय* स्थान प्राप्त किया
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश :
मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर हम अपने मन के विचारों अपने शैक्षणिक क्रियाकलापों को दूसरे के समक्ष रख पाते हैं अपने नए नए विचारों को साझा कर पाते हैं मैं ऐसे परिवार का हिस्सा हूं जो सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :-
शिक्षक एक राष्ट्र का निर्माता होता है उसे सदैव अपना 100% अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के भविष्य को सुधारने में प्रदान करना चाहिए तथा बेसिक शिक्षा को उच्च शिखर तक पहुंचाने का प्रण लेना चाहिए🙏🏻🙏🏻
👉9- संकलन : अरुण कुमार शुक्ला
मिशन शिक्षण संवाद परिवार कौशाम्बी

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो उनका विवरण और फोटो अनमोल रत्न में शामिल करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते-सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
24-09-2022

Comments

Total Pageviews