विश्व साक्षरता दिवस

शिक्षा के प्रसार का रहा है उद्देश्य,

देश के विकास को मानो अहम ध्येय।

साक्षरता है हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण,

हर देशवासी को मिलता रहे इसका श्रेय।।


बेहतर समाज का निर्माण हमें करना है,

जन-जन को अब जागरुक करना है।

8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाते हैं,

साक्षर देश को उन्नति के पथ पर ले जाना है।।


1966  को पहली बार यह दिवस मनाया था,

तभी से ये अस्तित्व में फिर आया था।

सामाजिक अधिकारों को सब को बताओ,

गरीबी उन्मूलन में योगदान निभाया था।।


"ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस" है अभी थीम,

मानवता का कल्याण रहा हमारा ड्रीम।

डिजिटल विभाजन को कम भी करना है,

प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने का पूरा हो ड्रीम।।


आसपास इसके लिए प्रचार भी करना है,

बच्चों को इस मुहिम में शामिल करना है।

कोई ना छूटे अबकी बार, नारा बनाओ,

इस दिन की उपयोगिता हर मनुज को बताओ।।


रचयिता

नम्रता श्रीवास्तव,

प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,

जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews