विश्व शान्ति दिवस

आओ चलो हम मिलकर

आज विश्व शान्ति दिवस मनाएँ।

अमन चैन का सुन्दर सन्देश

सारी दुनिया में फैलाएँ।।


प्रेम भाईचारा फैले विश्व में

 हम ऐसा संसार बनाएँ

सभी रहें मिलकर एक साथ

सबके जीवन में खुशियाँ आएँ।।


आपस के सारे भेदभाव भुलाकर

हम विश्व शान्ति की ओर कदम बढ़ाएँ

रहें युद्ध और हथियारों से दूर 

संकट में सब साथ निभाएँ।।


आए जो कभी कोई मुश्किल तो

सब देश एकजुट हो जाएँ

मानवता हो सबसे पहले

आओ विश्व बंधुत्व अपनाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews