विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

दुनिया भर में, प्रतिवर्ष 17 सितम्बर को,

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

रोगी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर,

जन भागीदारी, एकजुटता लाया जाता है।।


रोगी सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल के दौरान,

होने वाले जोखिम और नुकसान से बचाना है।

शीघ्र स्वस्थ हों और जीवित रहें रोगी, 

WHO द्वारा, विविध स्वास्थ्य अभियान चलाना है।।


विश्व रोगी  की सुरक्षा दिवस को

मई 2019 में स्थापित किया गया।

72वीं विश्व  स्वास्थ्य सभा में।

वैश्विक कार्यवाही संकल्प अपनाया गया।।


रोगी सुरक्षा वैश्विक शिखर सम्मेलनों में,

यह अभियान 2016 में शुरू की गई।

राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय हितधारकों की,

उच्चस्तरीय प्रतिबद्धता इसमें तय की गई।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews