शिक्षक दिवस

आओ हम सब मिलकर

शिक्षक की महिमा गाएँ

जो हमें जीवन की राह दिखाकर

दिव्य और संस्कारवान बनाएँ


हमें सच्चाई का पाठ पढ़ाकर

भले बुरे की पहचान कराते

नैतिकता की सीख देकर

हर मुश्किल से हमें बचाते।।


मन से हमारे अज्ञान मिटाकर

दिव्य ज्ञान की ज्योति जलाते

उनकी बताए राह पर चलकर

हम जीवन में सफलता पाते।।


करते पल्लवित और पुष्पित 

बच्चों में संस्कारों को

और समाज को नई दिशा देकर

राष्ट्र के निर्माता कहलाते 


इस धरती पर हम ईश्वर को

शिक्षक के रूप में पाते हैं

शिक्षक होते बड़े महान

हम उनको शीश झुकाते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews