अमन का दिन

21 सितम्बर का दिन है अंतरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के नाम,

संघर्ष, हिंसा को रोक, शांति फैलाना है संयुक्त राष्ट्र का काम।

दुनिया में कहीं ना चले युद्ध, लगे उस पर विराम,

प्रेम भावना के साथ सभी राष्ट्र आपस में हाथ लें थाम।


कबूतर उड़ाकर शान्ति का सन्देश फैलाया जाता है,

40वाँ अंतरराष्ट्रीय शान्ति दिवस आज मनाया जाता है।

End racism, build peace 2022 थीम है इस बार,

शान्ति रखने और सोचने वाले की कभी न होती हार।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews