विश्व कैंसर दिवस

1933 स्विट्जरलैंड में पहली बार,

विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।

कैंसर है बहुत जानलेवा बीमारी,

बचने के तरीकों को बताया गया।।


हो जाए जो किसी को कैंसर,

प्रेम भावना हमें दिखानी होगी।

ना होती छूने से कैंसर बीमारी,

नई सोच मन में जगानी होगी।।


कैंसर के होते हैं कई प्रकार,

शरीर के हर अंग में हो जाता है।

जिस किसी को भी हो यह बीमारी,

इलाज बहुत लम्बा किया जाता है।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews