जाकिर हुसैन

भारत के वह प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी

और देश के तीसरे राष्ट्रपति कहलाए

नाम उनका जाकिर हुसैन

वह प्रमुख शिक्षाविद की उपाधि पाए।।


8 फरवरी सन 1889 को हैदराबाद में 

पठान परिवार में जन्म लिया आपने।

अपने असाधारण व्यक्तित्व से शिक्षा 

को ऊँचाइयों पर पहुँचायाआपने।।


स्वाधीनता संग्राम में अपने कार्यों से

लगातार सहयोग किया आपने

भारत के उपराष्ट्रपति होने का 

गौरव भी प्राप्त किया आपने।।


पदम विभूषण से हुए सम्मानित

देश के विकास में अपना योगदान दिया

जीवन भर रहे अनुशासित और 

भारत रत्न भी प्राप्त किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews