सुहासिनी गांगुली

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएँ आज 

महान क्रान्तिकारी की कहानी

आजादी की खातिर जिसने

देश को दी अपनी कुर्बानी।।


3 फरवरी 1909 को बंगाल में जन्मीं

महान महिला क्रान्तिकारी की कहानी

सुहासिनी गांगुली नाम उनका

वह समाज सेवा की पुजारी।।


बंगाल में क्रान्तिकारी गतिविधियों को

सुहासिनी जी ने अंजाम दिया

उनके अतुलनीय साहस के लिए

'क्रान्तिकारी दीदी' नाम दिया।।


देश को आजाद कराने का

मन में दृढ़ संकल्प लिया

आजीवन रहीं उसी में समर्पित

क्रान्तिकारियों का सहयोग किया।।


ऐसी महान महिला क्रान्तिकारी ने

23 मार्च 1965 को दुनिया को अलविदा कहा।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews