राजकुमारी अमृत कौर

2 फरवरी 1889 को लखनऊ में जन्मीं

स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी  अमृत कौर।।

स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख महिला 

नेता थीं राजकुमारी अमृत कौर।।


गांधीजी के सहयोगी रहकर उन्होंने

वर्धा आश्रम में सेवा का कार्य किया

देश को आजादी दिलाने का

उन्होंने मन में संकल्प लिया।।


गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन में

उन्होंने सक्रिय सहयोग किया

सुख संपत्ति त्याग कर के उन्होंने

समाज सेवा का संकल्प लिया।।


एम्स की स्थापना में महत्वपूर्ण

योगदान दिया आपने

देश की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री

होने का गौरव प्राप्त किया आपने।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews