2022 से सीखें गणित

आओ, बच्चों 2022 से खेलेंगे,

दो, दो, दो क्या कहते समझेंगे।

दो, दो कहते देना सीखो,

कर्तव्य पथ पर बढ़ना सीखो।।


2 के आगे शून्य के आगे फिर दो,

अरे! रे, 2 के आगे फिर आया दो।

दो, दो, दो, दो, दो, दो, दो

कितने बॉडी पार्ट्स हमारे दो?


शून्य के स्थान पर भी रख दो 2,

देखो अब कितने हो गए 2।

सारी संख्याएँ होती हैं बड़ी अद्भुत,

इनसे ही खेलना होता है गणित।।


अब 2022 के दो- दो से ही,

देखो! कैसे हम सीख जाएँगे।

जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग,

0 का महत्व भी समझ जाएँगे।।


हर संख्या की एक कहानी होती,

ये संख्याएँ बड़ी सुहानी होतीं।

संख्याएँ ही ब्रह्मांड का रक्त कण हैं,

संख्याओं से होता परिवहन हर क्षण है।।


रचयिता 
प्रतिभा भारद्वाज,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यामिक विद्यालय वीरपुर छबीलगढ़ी,
विकास खण्ड-जवां,
जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews