कल्पना चावला

पहली भारतीय महिला अन्तरिक्ष

यात्री होने का गौरव वह पायी

1 जुलाई 1961 को भारत की धरती 

पर जन्मी अन्तरिक्ष परी कहलायी।।


हरियाणा की धरती पर जन्मी 

वह महान अन्तरिक्ष की रानी 

अपने सपनों को सच कर दिखाया

बनी नासा की अन्तरिक्ष विज्ञानी।।


अपनी अद्भुत क्षमता से उसने

नाप लिया धरती आकाश

सब की प्रेरणा स्रोत बनी वो

जीत लिया युवाओं का विश्वास।।


1 फरवरी 2003 को इतिहास के 

पन्नों पर एक युग का अंत हुआ

कोलंबिया विमान दुर्घटना महान 

अन्तरिक्ष विज्ञानी का निधन हुआ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews