राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आओ बच्चों तुम्हें बताएँ

विज्ञान दिवस के बारे में

28 फरवरी तिथि है महत्वपूर्ण

आज जानें इसके बारे में।।


28 फरवरी को मिलकर

हम विज्ञान दिवस मनाते हैं

विज्ञान के महत्व से हम

सभी को परिचित करवाते हैं।।


रमन प्रभाव की खोज के कारण

हम यह दिवस मनाते हैं

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने के 

उद्देश्य से हम यह दिवस मनाते हैं।।


इस दिवस संस्थानों में विभिन्न 

कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं

विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों 

को पुरस्कार भी दिए जाते हैं।।


विज्ञान मनुष्य में अंधविश्वास को 

समाप्त करके नई सोच जगाता है

समाज देश राष्ट्र और विश्व को

नित नई ऊँचाइयों पर पहुँचाता है।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews