लता मंगेशकर

भारत की वह सबसे लोकप्रिय 

गायिका और सुरों की महारानी

उनकी मधुर और प्यारी आवाज

सारी दुनिया ने पहचानी।।


अपनी मधुर आवाज से

सुरों को  सजाया जिसने

सभी का मन मोह लिया और 

सुरों का जादू चलाया उसने।।


सुरों की देवी सरस्वती माँ की 

कृपा से सुर साम्राज्ञी वह कहलाईं

भारत कोकिला के रूप में

दुनिया में उन्होंने पहचान बनाई।।


30 से अधिक भाषाओं पर

सुरीले और मधुर गीत गाए आपने

छह दशकों तक लोगों के हृदय में

स्वर सम्राज्ञी बनकर राज किया आपने।।


भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला 

ने जब दुनिया से ली अंतिम विदाई

नम हुई हर एक भारतीय की आँखें

स्वर कोकिला जाने से देश ने महान क्षति पाई।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews