रामकृष्ण परमहंस

रामकृष्ण परमहंस भारत के

आध्यात्मिक गुरु कहलाए

सभी धर्मों एकता पर जोर देकर

श्रेष्ठ गुरु की उपाधि पाए।।


18 फरवरी 1836 को कामारपुकुर

बंगाल में जन्म पाया आपने

मानव को मानवता की सही

राह दिखलाई आपने।।


छोटी-छोटी कहानियों से लोगों को

आध्यात्मिक उपदेश दिए आपने

सभी धर्म ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग

यह लोगों को समझाया आपने।।


बंधुत्व और सद्भाव की प्रतिमूर्ति

रामकृष्ण परमहंस कहलाए

मृदु स्वभाव और तपस्वी जीवन से

सभी भारतीयों को सतमार्ग दिखलाए।।


मानवीय मूल्यों को श्रेष्ठ बताकर

जाति धर्म का भेद मिटाया

अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा

जनमानस में विवेक जगाया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews