विज्ञान की देन

विज्ञान की देन से,

जग ये गुलजार है।

विज्ञान की उपयोगिता,

जानता संसार है।।


कार, बस, रेलगाड़ी, 

जहाज, वायुयान से। 

यातायात सुलभ हुआ, 

हो गया आसान है। 

कम्प्यूटर, मोबाइल, टीवी,

टेलीग्राम, इंटरनेट से।

परिवर्तन क्रान्तिकारी आया

जनसंचार में महान है।।

क्षेत्र यातायात है, 

या देखो संचार है।

विज्ञान की उपयोगिता,

जानता संसार है।। 


औद्योगिक, चिकित्सा, कृषि, 

चाहें क्षेत्र अंतरिक्ष देख लो।

कारखाने, भवन, बिजली, आधुनिक,

चिकित्सा उपकरण से भेंट लो।

मिसाइल, उपग्रह, जेट,  

सुपरसोनिक वैज्ञानिक बनाये हैं।

चंद्रयान, मंगलयान, अंतरिक्ष, 

चाँद पर पाँव रख आये हैं।

विज्ञान से कृषि में आ गयी, 

हरित क्रांति की बहार है। 

विज्ञान की उपयोगिता, 

जानता संसार है।।


ओवर हेड प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर,

मोबाइल, शैक्षिक उपग्रह एडूसेट से।

ऑनलाइन शिक्षा हो गया, 

भईया देखो इंटरनेट से।

टीवी, रेडियो, ट्रांजिस्टर, वीडियो गेम, 

डीवीडी मनोरंजन के सामान हैं।

सोलर कुकर, गैस, इन्डक्शन, 

वाशिंग मशीन, फ्रिज घर के जान हैं।

"सुमन" बताये कितना, अनगिनत,

विज्ञान की देन के भरमार हैं।

विज्ञान की उपयोगिता, 

जानता संसार है।।

 

विज्ञान की देन से, 

जग ये गुलजार है।

विज्ञान की उपयोगिता, 

जानता संसार है।।


रचयिता

सुमन सिंह,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली,

विकास खण्ड-चोपन, 

जनपद-सोनभद्र।

Comments

Total Pageviews