स्वामी दयानन्द सरस्वती

भारत के लोगों को जिसने

वेदों का मार्ग दिखलाया

भारत माता का वह लाल

स्वामी दयानंद सरस्वती कहलाया।।


12 फरवरी 1824 गुजरात में 

जन्मे वो महान समाज सुधारक 

सामाजिक कुरीतियों का विरोध करके

बने वो भारतीय संस्कृति के प्रचारक।।


आर्य समाज की स्थापना की और

मूर्ति पूजा का घोर विरोध किया

अंधविश्वास का विरोध करके

वेदों की ओर लौटो संदेश दिया।।


परतंत्रता को बताया बेड़ियाँ

स्त्री शिक्षा का प्रचार किया

पुनर्विवाह का समर्थन देकर

नारी जाति का सम्मान किया।।


अपने ओजस्वी विचारों से समाज में

पुनर्निर्माण का कार्य किया

स्वराज का दिया नारा और

समाज के उत्थान का कार्य किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews