सन्त रविदास

भारत के वह महापुरुष और

सन्त रविदास बहुत बड़े आत्मज्ञानी

आज सुनाते हैं बच्चों तुमको

उनकी अद्भुत कहानी।।


सारे संसार को जिसने प्रेम और 

भक्ति का मार्ग दिखलाया

अंधविश्वास का किया विरोध और

कर्म को सबसे श्रेष्ठ बताया।।


वाणी उनकी थी अद्भुत उन्होंने

मिलजुल कर रहना सिखलाया।

जात- पात का किया विरोध और

एकता भाईचारे का पाठ पढ़ाया।।


अपने भक्ति पूर्ण मधुर गीतों से

जन-जन को संदेश दिया

सामाजिक समरसता के लिए महापुरुष ने 

अपना पूरा जीवन समर्पित किया।।


सच्चे थे वह महापुरुष जिसने

संसार को दिव्य ज्ञान प्रदान किया

ऐसे महान पुरुष संत रविदास जी की

जयंती पर सबने उनको शत-शत नमन किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews