वासुदेव बलवंत फड़के

भारत माँ के वो सच्चे वीर

और महान क्रांतिकारी

वासुदेव बलवंत फडके नाम उनका

और वो देश के आदि क्रांतिकारी।।


4 नवंबर 1845 महाराष्ट्र के एक

गाँव में जन्म उन्होंने पाया

बचपन बहुत गरीबी में बीता

और बहुत कष्ट उन्होंने उठाया।।


किसानों की दयनीय स्थिति देखकर

उनके लिए आवाज उठाई आपने

भारतवासियों को स्वराज के

सपने दिखाए आपने।।


आदिवासियों को किया संगठित

अंग्रेजों को खूब छकाया आपने

अंग्रेजों के खिलाफ लोगों को

जागृत किया आपने।।


अंग्रेजों ने महान क्रांतिकारी को

काले पानी की सजा सुनाई

यात्राएँ सहते हुए 17 फरवरी 1883 को 

महान क्रांतिकारी दुनिया से ली विदाई।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews