अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है।

आपदाओं के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है।

अंधाधुंध वृक्षों की कटाई, जल प्रदूषण से बचने को प्रेरित किया जाता है।

पर्यावरण में सतर्कता बढ़ाने को लगातार 2009 से मनाया जाता है।


संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आपदा में कमी जोखिम कम जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।

कैसे बचे हम आने वाली आपदाओं से बचने को अभियानों से प्रेरित किया जाता है।


हर वर्ष इस अंतरराष्ट्रीय दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है।

जो कह कर नहीं आतीं आपदाएँ उनसे निपटने को बताया जाता है।


कोरोना जैसी आपदा से कैसे निपटे हमको इस बारे में समझाया जाता है।

समय-समय पर हमको सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया जाता है।


भारी वर्षा, तूफान, चक्रवात के बारे में संचार के माध्यमों से हमें पहले बताया जाता है।

रहे सुरक्षित मानव राष्ट्र आने वाली आपदाओं से सरकार द्वारा प्रयास पूरा किया जाता है।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews