आविष्कार चालीसा

दोहा- 


ज्ञान और विज्ञान की 

बातें तुम्हें बताएँ।।

विज्ञान के आविष्कार को 

तुमको हम समझाएँ।।


दैनिक जीवन में ये

आते हैं बहुत काम।।

इनसे रोशन होता है

देश समाज का नाम।।


चौपाई- 

वैज्ञानिक हम तुम्हें बताएँ।

ज्ञान और विज्ञान तुमको सिखाएँ।।


सबको बताये सूर्य सिद्धांत।

आर्यभट्ट वैज्ञानिक महान।।


भास्कर प्रथम थे गणितज्ञ।

ज्या के मान को बताया तब।।


शल्य चिकित्सा के जनक सुश्रुत।

आयुर्वेद के प्रणेता अद्भुत।।


चरक आयुर्वेद के वैज्ञानिक।

इनके समय थे राजा कनिष्क।।


समय मापक संयंत्र बनाया।

वराहमिहिर को गणितज्ञ बनाया।।


जान डाल्टन खोजे परमाणु।

सभी पदार्थो में परमाणु।।


इलेक्ट्रॉन खोजे टॉमसन।

जाने इसकी गति आम जन।।


प्रोट्रॉन की बात बताए।

रदरफोर्ड ने प्रयोग कराए।।


न्यूट्रॉन की खोज हुई।

चैडविक ने इसकी बात कही।।


गति विषयक जो नियम बताए।

न्यूटन भौतिकविद कहलाए।।


रेडियोधर्मिता खोजे बैकुरल।

इसकी पहेली कर दिया हल।।


आटोहान खोजे परमाणु बम।

दुनिया ने देखा इसका दम।।


मैडम क्यूरी खोजी रेडियम।

बहुत चमक इसमें पाए हम।।


पास्कल ने हमें बताया दाब।

बल का ये बताए हिसाब।।


आवर्त सारणी की लो सीख।

इनको देखो बनाये मेंडलीफ।।


हृदय का प्रत्यारोपण कराए।

क्रिश्चियन बर्नार्ड बताए।।


डीएनए खोजे क्रिक वाटसन।

द्विगुणित होते ये जाने हम।।


एक्स रे बहुत है काम आई।

 रोंजन ने यह बात बताई।।


रमन प्रभाव थे खोजे रमन।

भारतीय प्रतिभा को नमन।।


विद्युत आकर्षण बताए कूलाम।

दैनिक जीवन में आये काम।।


धातु में फोटोग्राफी कराए।

जे नीप्से हमको सिखाए।।


विद्युत प्रतिरोध को जानो।

ओम के नियमों को मानो।।


आर्किमिडीज का है कहना।

सबको बताये कैसे तैरना।।


डायनामाइट खोजे अल्फ्रेड नोबल।

इसमें होता कितना बल।।


जिसने डायोड बल्ब जलाए।

नाम फ्लेमिंग तुम्हें बताएँ।।


सेक्स्टेंट से नापे ऊँचाई। 

केम्पबेल की खोज काम आयी।।


नाभिकीय रिएक्टर लगाए।

फर्मी ने दुर्लभ यंत्र बनाए।।


होता है ब्रह्मांड का प्रसार। 

हब्बल बताया विस्तार।।


नाभिकीय बल खोजे युकावा।

 सबसे ताकतवर है बताया।।


गुरुत्वाकर्षण शक्ति पहचानो

न्यूटन की यह खोज है जानो।।


हुई खोज विटामिन की जब।

फंक ने इसको बताया था जब।।


टी बी को रॉबर्ट कोच बताए।

इस बीमारी से सचेत हो जाएँ।।


रेबीज का टीका बनाया।

लुई पॉश्चर ने नाम कमाया।।


पोलियो वैक्सीन आयी।

जॉन साल्क इसे बनाई।।


चेचक का टीका हम पाएँ।

एडवर्ड जेनर बनाएँ।।


होलोग्राफी के रंग दिखाएँ।

डेनिस गबोर इसे बताएँ।।


ऊपर नीचे झट ले जाए।

ग्रेविश ओटिस लिफ्ट बनाए।।


जड़त्व का नियम है देखो।

गैलीलियो से इसको सीखो।।


अपवर्जन के नियम बताए।

पाउली रसायनविद कहलाए।।


बेतार का तार लगाएँ।

मार्कोनी ये हमें सिखलाएँ।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews