महर्षि वाल्मीकि जयंती

संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता  

जो आदिकवि के रूप में जाने जाते 

संस्कृत मे रामायण की रचना करके 

महर्षि वाल्मीकि के रूप में पहचाने जाते।। 


रामायण महाकाव्य लिखकर प्रभु 

राम के जीवन से परिचित करवाया 

हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य मार्ग पर 

आप ने चलना सिखलाया।।


प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की रचना करके 

"आदिकवि वाल्मीकि" के नाम से अमरता पाए

नक्षत्र का वर्णन करके ज्योतिष विद्या एवं 

खगोल विद्या के भी प्रकाण्ड ज्ञानी कहलाए।।


त्रिकालदर्शी, भगवान, गुरु, महर्षि

आदि कवि नाम से आप जाने जाते

संपूर्ण जगत में आप महान

ऋषि के रूप में पूजे जाते।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews