मिसाइल मैन :- अब्दुल कलाम

तर्ज:- चाँद सी मेहबूबा हो 


मिसाइल मैन कलाम हैं, 

इन्हें कोटि-कोटि प्रणाम है।।

वैज्ञानिक, इंजीनियर,

ये राष्ट्रपति महान है।।


धनुष्कोड़ी तमिलनाडु में,

1931 को जन्मे।।

प्राथमिक शिक्षा रामेश्वरम,

सुबह 4:00 बजे इनका ट्यूशन।।


हुए स्नातक मद्रास से,

इसरो को दिया आयाम है।।

वैज्ञानिक, इंजीनियर,

ये राष्ट्रपति महान है।।


पृथ्वी अग्नि की मिसाइल,

करते हरदम इस्माइल।।

परमाणु बम उन्होंने दिया,

एक पल को न दम लिया।।


2002 में बने राष्ट्रपति,

पाया नया मुकाम है।।

वैज्ञानिक इंजीनियर

ये राष्ट्रपति महान हैं।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews