विजयदशमी

बुराई की हो हार सदा, सत्य की निश्चित है जीत,

पर्व विजय दशहरा का, है इस बात का प्रतीक।

भगवान राम ने आज रावण का संहार किया,

10 मुख वाले रावण के घमंड को पल भर में चूर किया।।


आज भगवान राम व दुर्गा पूजन किया जाएगा,

थीं 9 दिन से महमान माता विदा उनको किया जाएगा।

शस्त्रों की पूजा करने का बरसों से है विधान,

नये-नये शुभ कार्य करने का समय आएगा।।


लगे थे मेले, हुआ था रामलीला का आयोजन,

रावण के पुतले का आज दहन किया जाएगा।

हर्ष, उल्लास, विजय का पर्व मनेगा पूरे देश में,

नव दुर्गा, दशहरा समापन के साथ पर्व दीपावली आएगा।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews