करें याद Body Parts

(बाल गीत)
सिर माने Head
माथा Forehead

मसूड़े हैं Gum
अंगूठा Thumb

आँख माने Eye
जांघ है Thigh

भौंहें Eyebrow
कोहनी Elbow

बाल हैं Hair
कान माने Ear

गर्दन है Neck
पीठ माने Back

फेफड़ा है Lung
जीभ माने Tongue

रोमकूप Pore
नाक माने Nose

दांत हैं Teeth
गाल माने Cheek

खाल है Skin
ठोड़ी माने Chin

घुटना है Knee
गुर्दा Kidney

जिगर है Liver
कंधा Shoulder

खोपड़ी Skull
मांसपेशी Muscle

कलाई है Wrist
मुट्ठी माने Fist

गोद है Lap
टांग माने Leg

होंठ माने Lip
कूल्हा है Hip

बाँह माने Arm
अग्रिम Forearm

बगल Armpit
पसली माने Rib

कनपटी Temple
टखना Ankle

पैर की अंगुली Toe
अंगूठा Big Toe

बरौनी Eyelash
मांस माने Flesh

चेहरा माने Face
मूँछ Moustache

छाती है Chest
स्त्री छाती Breast

तिल्ली Spleen
खून की नली Vein

हड्डी माने Bone
रीढ़ Backbone

नाभि है Navel
नथुना Nostril

चरण है Foot
Mouth है मुख

Hand माने हाथ
Intestine आंत

Mole माने तिल
Heart है दिल

Palm हथेली
Heel माने एड़ी

Nail है नाखून
Blood माने खून

Brain है मस्तिष्क
Bile माने पित्त

Beard माने दाढ़ी
Pulse है नाड़ी

Jaw माने जबड़ा
Sole है तलवा

Throat है गला
Fat माने वसा

Stomach उदर
Waist है कमर

Eyelid पलक
Eyeball गोलक

Finger है अंगुली
Calf माने पिंडली

Hairlock जूड़ा
Anus है गुदा

Molar teeth दाढ़
Saliva लार

Cell  कोशिका
Nerve तंत्रिका

ये हैं Body Parts
आओ करें याद
रोज हम पढ़ें
थोड़ा आगे बढ़ें
ज्ञान की गागर
बूँद-बूँद भरें

रचनाकार
प्रशान्त अग्रवाल
सहायक अध्यापक
प्राथमिक विद्यालय डहिया
विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी
ज़िला बरेली (उ.प्र.)

Comments

Total Pageviews