मौनी अमावस्या का पर्व


मौनी अमावस्या का,
   यह पर्व है महान।
प्रातः मौन रहकर,
   करते सब स्नान।

माघ के महीने में,
   यह पावन तिथि आती।
उत्साह और उमंग,
   सबके जीवन में लाती।

जगह-जगह लगते,
   अमावस्या के मेले।
कोई साथी संग जाते,
   कोई जाते हैं अकेले।

इस दिन सभी करते,
   अन्न-धन का दान।
मौनी अमावस्या का,
   यह पर्व है महान।

पवित्रता का भाव,
   सभी में जगाती।
खुशहाली,सुख,समृद्धि,
   घर-घर बरसाती।

शांति का पाठ ,
   सबको सिखाती।
राह नेकी की,
    हर किसी को दिखाती।

हम सभी करें,
   अपनी संस्कृति का सम्मान।
मौनी अमावस्या का ,
   यह पर्व है महान।।

रचयिता
आरती साहू,
सहायक अध्यापक,
प्रा0 वि0 मटिहनियाँ चौधरी,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद-महराजगंज।

Comments

Total Pageviews