मतदान मेरा अधिकार



हम भारत के नागरिक हैं                                             
लोकतंत्र में आस्था रखते हैं।
हम कर्तव्य अपना निभाएँगे,
मतदान करने जाएँगे,
मेरा यह अधिकार है।

हम भारत के नागरिक हैं,                                           
लोकतंत्र में आस्था रखते हैं।

हम संविधान को मानते हैं।
लोकतंत्र की मर्यादा जानते हैं।
निष्पक्ष मत देना मेरा अभिमान है,
इसी में तो भारत का सम्मान है।

हम भारत के नागरिक हैं,
लोकतंत्र में आस्था रखते हैं।

जाति - पाॅति, धर्म, वर्ग समुदाय, भाषा के भेद न मानते हैं।
हम बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार अपना करते हैं।
निर्वाचन की, गरिमा को बनाए रखना यह मेरा संस्कार है।

हम भारत के नागरिक हैं।
लोकतंत्र में आस्था रखते हैं।

रचयिता
बिधु सिंह, 
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गढी़ चौखण्ड़ी, 
विकास खण्ड-बिसरख,               
जनपद-गौतमबुद्धनगर।

Comments

Total Pageviews