विषय अपने स्कूल की


आओ हम सब याद करें, 
विषय अपने स्कूल की।
कुल विषय होते हैं छह
 प्राइमरी स्कूल की।

हिन्दी हमारी मातृभाषा है, 
कलरव  इसका नाम है।
चहचहाना अर्थ है  इसका, 
इसका बहुत ही नाम है।

दूसरा विषय संस्कृत हमारी, 
देवों की यह भाषा है।
सरल, सभ्य और सबसे अच्छी, 
वेदों की यह भाषा है।

तीसरा विषय है अंग्रेजी, 
रेनबो  इसका नाम है।
इन्द्रधनुष है मतलब इसका, 
इसका बहुत ही काम है।

चौथा विषय है विज्ञान हमारा, 
परख  इसका नाम है।
जांच परख कर सच को, 
मानना ही  इसका काम है।

गणित विषय है बहुत ही प्यारा, 
नाम है इसका गिनतारा।
हमारा परिवेश विषय बड़ा है, 
इससे जुड़ा है जीवन सारा।

आओ हम सब याद .........

रचयिता
मनोहर लाल गौतम,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कनिगवाॅ,
विकास खंड -बीसलपुर,
जनपद -पीलीभीत।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews