अनमोल वचन .....

      विचारशक्ति
1-शिक्षा किसी राष्ट्र की सर्वोच्च पूंजी है।।
2-शिक्षा केवल शब्दों से ही नहीं संस्कारों से पूर्ण होती है।।
3-शिक्षा वह धन है, जो खर्च करने से बढ़ता है।।
4-शिक्षा समस्या समाधान की कुंजी है।।
5-संस्कार रहित शिक्षा अहंकार को जन्म देती है।।
6-अशिक्षा किसी भी राष्ट्र के पतन का कारण हो सकती है।।
7-शक्ति का प्रयोग सताने में नहीं सुशासन में करें।।
8-प्रेम वह पूंजी है जो जीवन को आनन्दमय बना देती है।।
9-शिक्षा जीवन का वह प्रकाश है, जो जीवन के अंधकार को नष्ट कर देता है।।
10-शिक्षा व्यक्ति को स्वाभिमानी बनाती है, अभिमानी नहीं।।
11-आज अपना है अच्छा करें, कल सपना है याद रखें।।
12-लालच मनुष्य को शैतान बना देता है।।
13-शिक्षा जीवन का वह सुलभ साधन है, जो जीवन के हर दुर्गम मार्ग को सुलभ बनाता है।।
14-संस्कार युक्त शिक्षा ही मानवता की रक्षा करने में सफल होती है।।
15-शिक्षा और श्रम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक के बिना दूसरा अनुपयोगी हो जाता है।।
16-शिक्षा की शक्ति विनम्रता की पोषक है और धन की शक्ति अहंकार की।।
17-शिक्षा का दान ही सर्वोच्च दान है, जो पीढ़ियों तक काम आता है।।
18-व्यक्ति के भाग्य को बदलने की शक्ति सिर्फ शिक्षा में है।।
19-पुस्तकें ऐसे धन की तिजोरी है जो व्यक्ति के अंतिम समय तक साथ रहता है।।
20-शिक्षा हमें निर्भय बनाती है, जबकि धन शंकालू बनाता है।।
21-शिक्षा ही व्यक्ति को शून्य से शिखर पर पहुँचा सकती है।।
22-सीखने का जुनून ही, मानव जीवन के विकास का आधार है।।
23-शिक्षा ही किसी देश की स्वतंत्रता की रक्षक होती है।।
 24-शिक्षा केवल जिन्दगी की तैयारी ही नहीं है, बल्कि शिक्षा स्वयं  जिन्दगी है।।
25-शिक्षा के लिए दिया गया दान, मानव की पीढ़ियों तक उपयोगी रहता है।।
टीम मिशन शिक्षण संवाद उ०प्र०

Comments

Total Pageviews