बसंत पंचमी और सुभाष जयंती

बसंत पंचमी पर माता रानी

इतनी कृपा करना।

नेता जी जैसा पौरुष

हम सब में भी भरना।


देश की खातिर मर-मिट जाएँ

छोड़े किसी से डरना।

आन-बान और शान हमारी

कायम रखती गरिमा।


कर्मठ और निडर हों माँ हम

संग हो धैर्य व करुणा।

देश प्रेम पर सब बलि जाए

लोभ- मोह तुम हरना।


वाणी में मृदुता हो मेरी

मिटे हृदय की कलुषता।

बसंत पंचमी संकल्प यही 

हो जीवन में पावनता।


रचयिता

डॉ0 निशा मौर्या, 

सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments

Total Pageviews