श्रद्धांजलि: लाल बहादुर शास्त्री

जीवन सादा और उच्च विचार 

भारत माँ से था अमिट प्यार।

लेकर मन में हौसला महान 

लाल बहादुर बने पहचान।

जय जवान, जय किसान

दिया जिन्होंने संदेश महान।

सत्य, साहस, सेवा का दीप

जलता रहा बन प्रखर प्रदीप।

पुण्यतिथि पर नमन हमारा

याद रहे आदर्श तुम्हारा।

जब तक सूरज-चाँद रहेंगे 

हम भारतवासी स्मरण रखेंगे।

माटी के तुम सच्चे लाल

देश तुम्हीं से मालामाल।


रचयिता

डॉ0 निशा मौर्या, 

सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments

Total Pageviews