09/2026, बाल कहानी- 28 जनवरी
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 09/2026
*28 जनवरी 2026 (बुधवार)*
#बाल_कहानी- #बराबरी
------------------
प्रिन्स नामक बालक अपने माता-पिता की इकलौती सन्तान था। इकलौती सन्तान होने की वजह से उसके माता-पिता उसकी हर माँग पूरी करते थे।
एक दिन प्रिन्स का दोस्त सोनू एक नया खिलौना स्कूटर लेकर आया, जिसकी कीमत दस हजार रुपए थी। जैसे ही प्रिन्स को यह बात पता चली कि सोनू ने इतना महँगा स्कूटर खरीदा है। प्रिन्स तुरन्त अपने पिता के पास जाकर बोला, "पापा! मुझे सोनू के स्कूटर से भी ज्यादा महँगा स्कूटर चाहिए है।" प्रिंस के पिता बोले, "बेटा! हमें किसी की बराबरी नहीं करनी चाहिए। व्यर्थ में क्यों फिजूल खर्ची करना चाहते हो।" प्रिन्स ने अपने पिता से कहा, "पापा! क्या आप मेरा सपना पूरा नहीं कर सकते हैं। लगता है आप मुझे प्यार नहीं करते हो।" प्रिन्स के पिताजी बोले, "बेटा!ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर तुम्हारा इतना ही मन है तो मैं तुम्हें स्कूटर लाकर दे दूँगा।"
अगले दिन प्रिन्स के पिताजी प्रिन्स के लिए स्कूटर खरीद कर ले आये। स्कूटर देखकर प्रिन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने सोनू के पास जाकर कहा, "देखा, मेरे पास भी स्कूटर है तुमसे भी महँगा।"
कुछ दिनों के बाद स्कूल की परीक्षाएँ शुरू हुईं। प्रिन्स के पिताजी ने प्रिन्स को बुलाकर कहा, "बेटा! मेहनत करना।" जब परीक्षा फल आया। तब प्रिन्स के नंबर सोनू के नंबर से कम आये। सोनू प्रथम आया और प्रिन्स तीसरे स्थान पर रहा। प्रिन्स के पिताजी ने प्रिन्स से कहा, "बेटा! तुम्हें तो प्रथम आना चाहिए था। तुम तो तीसरे स्थान पर आये।" प्रिन्स ने कहा, "पापा! जितना मैं कर सकता था, उतना मैंने किया। इससे ज्यादा मैं नहीं कर सकता था। अब मैं क्या करूँ? मैं उसकी बराबरी नहीं कर सका।" यह बात सुनकर प्रिन्स के पिताजी ने कहा, "बेटा! जिस प्रकार तुम सोनू की बराबरी नहीं कर पाये क्योंकि यहाँ पर परीक्षा की बात थी। उसी प्रकार हमें अन्य चीजों में भी किसी की बराबरी नहीं करनी चाहिए। हर इन्सान अलग-अलग जिन्दगी जीता है।" सोनू को समझ में आ गया था। आगे से उसने पिताजी से कहा, "वह कभी किसी की बराबरी नहीं करेगा। आज उसको बहुत अच्छा सबक मिल गया था।
#संस्कार_सन्देश -
बराबरी करने से मानसिक अशान्ति मिलती है, इससे बचें।
बाल कहानी की सभी वीडियो देखने हेतु यूट्यूब प्लेलिस्ट को क्लिक करें 👇
कहानीकार-
#शालिनी (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय- कूँड़
विकास क्षेत्र- करहल
जनपद- मैनपुरी (उ०प्र०)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment