महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 340

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-340*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनाँक- 04/01/2026
नाम:- डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा 
पद:- सहायक अध्यापक 
विद्यालय:- कंपोजिट विद्यालय पाली, ज्ञानपुर, भदोही
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी*                                    *प्रथम नियुक्ति:-*
 प्रथम नियुक्ति-प्राथमिक विद्यालय महजूदा
ब्लाक-सुरियावां, भदोही   13/12/2002             
वर्तमान नियुक्ति- ‌‌ कंपोजिट विद्यालय पाली, ज्ञानपुर भदोही         
विद्यालय जीवन की समस्याएं व समाधान- विद्यालय में बच्चों का काम आना लड़कियों का किसी भी कार्यक्रम में बहुत ही काम प्रतिभाग करना।
प्राथमिक विद्यालय- विद्यालय में जब मैं कार्य शुरू किया तो वहां हमने देखा बच्चियां किसी कार्यक्रम में भाग लेना नहीं चाहती थी , मैंने उन्हें समझाया व सीखाना भी शुरू किया साथ ही साथ ही उनके माता-पिता से बात भी की इसके बाद वह प्रतियोगिताओं व कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगी निबंध में ब्लॉक और  खेल में राज्य स्तरीय मेडल जीते ।जब उन्हें  बाहर जाना होता है  मैं उनके माता-पिता से स्वयं बात करती हूं अभिभावकों  को  मुझ पर  विश्वास हो चुका है वह अपने बच्चों के विषय में मुझसे जरूर बात करते हैं और सहयोग करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में  काफी बदलाव हुआ है उनकी पढ़ाई का स्तर भी ऊंचा उठा है बच्चे भी मुझ से घुल मिलकर  व्यवहार करते हैं विद्यालय छोड़ने के बाद भी वह मुझसे मिलने एवं अपनी समस्याओं को बताने जरूर आते हैं ।                                      स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएं -
मेरी शादी 12वीं कक्षा में हो चुकी थी आगे की पढ़ाई एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में होते हुए भी मैंने अपने पति की सहायता से जारी रखते हुए पी.एच.डी की डिग्री हासिल की। मैं शुरू से ही हायर एजुकेशन में एक शिक्षक ही बनना चाहती थी इसके लिए मैंने प्रयास किया  साक्षात्कार में आगे नहीं बढ़ पाई उसके बाद मेरा सिलेक्शन बीटीसी में हो गया और मैं 2002 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर बच्चों के भविष्य संवारने का काम करने लगी।                                     कार्य क्षेत्र की उपलब्धियां - मिशन शक्ति सम्मान, बच्चों का निबंध प्रतियोगिता में स्थान बच्चों का राज्य स्तरीय खेल में गोल्ड।               
स्वयं की उपलब्धि- 
राज्य स्तरीय  व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, हिंदी संस्थान की कार्य पुस्तिका में कार्य। कहानियों की ऑडियो में कार्य, एनसीईआरटी में डिजिट लिटरेसी में कार्य,  डीएलएड पुस्तक में कार्य।
_✏संकलन_ 
वाट्सअप नम्बर- 9236816485
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews