08/2026, बाल कहानी- 27 जनवरी

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 
08/2026
*27 जनवरी 2026 मंगलवार)*
#बाल_कहानी - #देश_भक्ति
------------------------

सीमा कक्षा पाँच की होनहार छात्रा थी। वह विद्यालय की सारी गतिविधियों में प्रतिभाग भी करती थी। सीमा के विद्यालय में गणतन्त्र दिवस का समारोह होना था। हर बार की तरह इस बार भी सीमा ने कार्यक्रम में भाग लिया था। 
अगले दिन सीमा सुबह उठती है और स्कूल जाने के लिए
सीमा तैयार होने लगती है। तभी उसकी माँ की आवाज आती है, "बेटा! नाश्ता करके जाना।" सीमा कहती है, "नहीं माँ! आज बहुत देर हो गई है। मुझे आज जल्दी जाना है। मेरे विद्यालय में गणतन्त्र दिवस का उत्सव है। मैंने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है।
वह विद्यालय के लिए निकलती है और समय से विद्यालय पहुँचती है। विद्यालय पहुँचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करती है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए भाषण को वह ध्यानपूर्वक सुनती है। अध्यापक उन्हें बताते हैं कि, "हमारा संविधान सबसे बढ़कर है। हमें अपने देश की रक्षा करनी चाहिए। इसके लिए हमें अपना सर्वस्व अर्पण कर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनना चाहिए। हमें जाति-धर्म से उठकर राष्ट्र हित में कार्य करने चाहिए।"
ऐसे ही बारी-बारी से अन्य अध्यापकों ने भी देश-भक्ति और संविधान के बारे में बच्चों को बताया। 
कार्यक्रम समापन के बाद सबको मिष्ठान वितरण किया गया। मिष्ठान लेकर वह अपने घर वापस आ रही थी, तभी उसने देखा कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनका झगड़ा देख स्कूल से लौट रहे कुछ छोटे बच्चे भी वहाँ आ जाते है और उनके हाथों से तिरंगे गिर जाते हैं। 
सीमा बिना देर किए वहाँ जाती है और एक-एक करके तिरंगे उठाने लगती है, तभी वहाँ खड़े लोगों की नजर सीमा पर पड़ती है। वे आपस का झगड़ा भूलकर सीमा को देख सोच में पड़ जाते है कि इतनी छोटी सी बच्ची हम सबको सीख दे रही हे कि हमारा संविधान, हमारा राष्ट्र सबसे बढ़कर है। हमें आपस के झगड़े भूलकर मिल-जुलकर रहना चाहिए।
वे सीमा की देशभक्ति की प्रशंसा करते हैं और झगड़ा छोड़ आपस में एक-दूसरे के गले मिलते हैं।
सभी एक जुट हो देशभक्ति और संविधान के नारे लगाते हैं।

#संस्कार_सन्देश - 
हमें बच्चों के मन में बचपन से देश भक्ति के बीज बोने चाहिए, जिससे उनमें देश प्रेम और संविधान के प्रति भक्ति और सम्मान की भावना जागृत हो।
कहानीकार-
#मृदुला_वर्मा (स०अ०)
प्रा० वि० अमरौधा प्रथम
अमरौधा (कानपुर देहात)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews