हिंदी :सशक्त भाषा
हिंदी स्वाभिमान की भाषा
हिंदी में इतिहास की गाथा
सूत्रों में, सिद्धांतों में
भारत की पहचान की भाषा
हिंदी है वैज्ञानिक भाषा
मिटती है इससे ही निराशा।
तर्क और प्रमाण की भाषा
मिटती है जिससे जिज्ञासा।
कृत्रिम बुद्धि, साइबर जगत
डिजिटल उत्थान की भाषा।
कोड और कमांड की भाषा
बन रही संधान की भाषा।
विश्व पटल पर हिंदी भाषा
गढ़ती दिखती नई सी गाथा।
संवाद और सेतु की भाषा
साझा संवाद की भाषा।
आज और कल की ये भाषा
भविष्य की उज्जवल आशा।
विश्व हिंदी दिवस याद दिलाता
हिंदी बन रही वैश्विक भाषा।
रचयिता
डॉ0 निशा मौर्या,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments
Post a Comment