अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

अवैध तरीकों से धन अर्जित करना,

लोभ-लालच में, काम वर्जित करना।

नियमों के विरुद्ध हो,  जब आचरण,

रिश्वत लेना, तस्करी, कालाबाजारी करना।।


स्वार्थ पूर्ति हेतु जब मानव,

करता कोई अवैध काम।

देश को संकट में डाल दे जो,

'भ्रष्टाचार' है उसका नाम।।


प्रतिवर्ष 9 दिसम्बर को,

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाते हैं।

भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु,

समाज में जन जागरूकता लाते हैं।।


31 अक्टूबर 2003 को यह दिवस,

संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में पारित हुआ।

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए 

विभिन्न निरोधक कानून लागू हुआ।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1165142